– भारतीय नव वर्ष पर प्रकाश डाला गया
पी डी यू समाचार

फरह। रविवार को दीनदयाल धाम में स्वंयसेवकों द्वारा नव संवत्सर चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा युगाब्द 5121 विक्रम संवत 2076 मनाया गया, जिसमें प्रांतीय ग्राम्य विकास प्रमुख राजवीर द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से प्रारम्भ भारतीय नववर्ष पर प्रकाश डाला गया | इस मौके पर उन्होने बताया कि यह दिन संघ के वार्षिक छ पर्वो में एक है | इसी दिन से चैत्र शुक्ल नवरात्रों का आरंभ होता हैं | यही नहीं आर्य समाज की स्थापना भी इसी दिन हुई थी| उक्त दिन को संघ के संथापक डॉ बलराम हेडगेवार का जन्म भी हुआ था | कार्यक्रम में धाम के निदेशक सोनपाल ,गोपीनाथ, निरंजन, शशिकांत ,के के पचौरी चेयर. मेन फरह, घनश्याम गुप्ता ,नरेंद्र सिंघल, सत्यदेव,दुष्यंत देवेंद्र आदि फरह के स्वंयसेवक मौजूद रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरसंघ चालक मनीष गुप्ता ने की ¦






