– तृतीय स्थान पर 20-20 छात्रों का किया गया चयन
– हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के दो लेवलों पर कराई गई थी परीक्षा आयोजित
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार

मथुरा। सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फरह द्वारा नवम्बर और दिसम्बर माह में आयोजित कराए गए नोलेज फेयर का परिणाम बीते दिन घोषित किया गया, इसमें सचिन और रवि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी है। बता दें कि सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाॅजी द्वारा आगरा मथुरा के विभिन्न इंटरकालेजों के छात्र छात्राओं के लिए कालेज परिसर में नोलेज फेयर काम्पिटीशन का आयोजन नवम्बर और दिसम्बर माह में किया गया था, जिसमें विभिन्न इंटरकालेजों के एक हजार से ज्यादा छात्रछात्राओं ने शिरकत की थी। प्रतियोगिता का आयोजन 10वीं और 12वीं कक्षा के दो स्तरों पर किया गया था। हाईस्कूल स्तर की आयोजि परीक्षा मे प्रथम पुरस्कार सचिन प्रजापति-पंडित मधुसूदन मथुरा, द्वितीय पुरुस्कार निशांत सिंह-आई बी आई एस, सचिन-स्वामी विवेकानंद स्कूल को प्राप्त हुआ। तृतीय स्थान पर 20 छात्र-छात्राएं चयनित हुए । 12वीं स्तर की आयोजित परीक्षा मे प्रथम रवि कुमार गर्ग-सरस्वती विद्या मंदिर, कमला नगर आगरा द्वितीय राहुल झा-ज्ञान भारती इण्टर कॉलेज राजपुर आगरा, यशमन सिंह- फ्रेंड्स कोचिंग क्लासेज, तृतीय के लिए 20 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ । नॉलेज फेयर मे स्टूडेंटस द्वारा प्रदर्शित मॉडल्स में सुमित बघेल-एम् दी जैन इण्टर कॉलेज आगरा को प्रथम पुरस्कार मिला। इसके बाद कमल, मुकुल, हितेश- श्री जी बाबा सरसवती विद्या मंदिर मथुरा, एवं अमरीन, जिज्ञासा, मदीहा सिद्दीकी, मनोरमा, नितिन शर्मा, खुशी शुक्ला- सेंट सी एफ एंड्रूयूज स्कूल आगरा को द्वितीय पुरस्कार मिला ओर तृतीय स्थान हेतु भी तीन मॉडल्स को चुना गया। इस अवसर पर सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डॉ ऐ के सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह, डॉ पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, मारुतेश चंद्र शर्मा देवेंद्र सिंह, डॉ शिखा गोविल, कैलाश चंद्र, शिल्पा शर्मा, हरी शंकर त्यागी, राजकुमार तिवारी, ब्रज मोहन गोयल, मीडिया प्रभारी नितिनरावत आदि शिक्षकगण उपस्थित थे।






