– हिन्दुस्तान कालेज में आयोजित हुई फैशनशो, डांस और रंगोली जैसी प्रतियोगिता
भरत लाल गोयल, पीडीयू समाचार

फरह। हिन्दुस्तान इंस्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेंट एण्ड कम्प्यूटर स्टडीज में ’’मैग्नीफेस्ट 2019श् नाम से त्रिदिवसीय ’’मैनेजमेंट तथा तकनीकी उत्सव’’ का शुभारंभ किया गया। स्वागत नृत्य अंकिता, आयुषी, अदिति ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्मानित उधमी श्रीमती मानसी चन्द्रा रहीं। उन्होने कहा कि चीजें सीखने के लिये यह जीवन बहुत छोटा है तथा हमें हमेशा नई-नई चींजें सीखनी पड़ती हैं। वही व्यक्ति सीख सकता है जिसके पास विनय है, यदि आप अहंकार में जीते हैं तो कुछ नया नहीं सीख सकते। उन्होने अपने उद्यम की स्थापना सम्बंधित अनुभवों को भी साँझा किया। इसके उपरान्त मेग्नीफैस्ट 2019 के लोगों तथा ट्राॅफी का विमोचन कर कार्यक्रम के शुभारम्भ की घोषणा। संस्थान के निदेशक प्रो नवीन गुप्ता ने इस मौके पर बताया कि मेग्नीफैस्ट- 2019 राष्ट्रीय स्तर का मेनेजमेंट एण्ड टेक्निकल इंस्टीट्यूशन्स का काॅन्टेस्ट है। इसका उद्देश्य एम.सी.ए. तथा मेनेजमेंट विद्यार्थियों में प्रतियोगिता भावना जागृत करनाभर है। पिछले 3 महीनों में स्टूडेंटस ने एकजुटता और स्पाँसरशिप के लिये प्रिजेन्टेशन्स तैयार करना तथा उसे प्रस्तुत आदि सीखा है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्य अतिथि तथा विभिन्न काॅलेजों से आये विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि का कृष्ण प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर आगरा-मथुरा तथा एन0सी0आर0 से आये लगभग 1000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस वर्ष कार्यक्रम में कुल 28 काॅलेजों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन के पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गयां। उनमें से कुछ फैशन शो, बैस्ट बिजनेस मैनेजर, सोलो डाँस कम्प्टीशन, जस्ट डाँस कम्प्टीशन, एडजैप मेकिंग, लोगो डिजायनिंग, प्रोग्रामिंग काॅन्टेस्ट, स्टाल्स, मैनेजमेंट प्ले डिबेट, ट्रेजर ट्रूव, स्किट, टी-शर्ट पेंटिंग, ब्रैन वाॅर टेक्निकल क्यूज, रंगोली प्रतियोगिता आदि हैं।
फैषन शो में विभिन्न काॅलेजों के विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत इवेंट को सभी ने सराहा। एक तरह एच.आई.एम.सी.एस. के विद्यार्थियों के फैशन सेंस तथा काॅन्फीडेंस की तारीफ हुई वहीं आनन्द इंजीनियरिंग काॅलेज, सेंट जाॅन्स काॅलेज आगरा, आर.बी.एस. काॅलेज आगरा, बैकुण्ठी देवी गल्र्स काॅलेज एवं दयालबाग ऐजुकेशनल इंस्टीट्यूट, आगरा के विद्यार्थियों के काॅस्सेप्ट की भी तारीफ हुई। कार्यक्रम के पहले दिन की एंकरिंग की जिम्मेदारी दाॅमिनी, आयूशि एवं अनीश ने संभाली। बिजारे – फैशन शो के काॅर्डिनेटर के रूप में आयूषि जैन एवं अंकिता खण्डेलवाल शामिल रहे। ब्रेन वाॅर टेक्निकल क्यूज के संचालक एम.सी.ए. से सार्थक, भूपेश, धरमवीर एवं मानसी रहे।






