– रात में उनके ढाबा के सामने खड़े कर सोने चले गए थे चालक
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | भाजपा शासन में जनता के सुरक्षित होने की कहने वाले ख़ुद सुरक्षित न हों, तब सवालिया निशान लगना लाजिमी है | बीती रात अग्यात चोरों ने खुली चुनौती देते हुए भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के कुरकन्दा स्थित होटल के सामने खड़े उनके दो ट्रकों के रिम सहित चार टायरों को खोल ले गए | सुबह जब विधायक होटल पहुंचे तो उन्होने बिना पहियों के ट्रकों को देखा तो उनके पेरों तले जमीन खिसक गई |

सूचना पर सीओ रिफाइनरी व एस ओ फरह घटना स्थल पर पहुंच गए | पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की धर पकड़ के लिए कार्यवाही शुरू कर दी | एसओ मनीष ने बताया कि चोरों ने पहले होटल के पास रखे रिपयरिंग मिस्त्री के खोखे से जैक निकाला है| इसके बाद तसल्ली से ट्रकों के पहियों को खोला गया है | खोखे से सिर्फ़ जैक को निकाला गया है | अन्य किसी सामान को हाथ भी नही लगाया गया है | इससे पुलिस के शक की सुई ट्रकों पर अब तक रहे चालकों की ओर घूम रही है| विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि रात में घटना को अंजाम दिया गया है | ढाबा पर महंगा म्यूजिक साउंड भी था, | चोरों ने उसे छुआ भी नही है |






