FARAH-सजा है फरह की माँ का दरबार, उमड़ रही भीड़

– हर रोज़ अलग अलग सजेगा फूल बंगला

फरह | फराह देवी मंदिर पर नवदुर्गा पर्व में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा द्वितीय को भक्तों की भीड़ उमड़ी | दूरदराज के श्रद्धालु देवी के दर्शन करने मंदिर पहुंचे | नवरात्रा में फरहा देवी मंदिर पर दशर्न के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है | रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो गया | सेकड़ों लोगों ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी| दिनभर मंदिर में देवी मैया की जय जय कार होती रही | घंटे घडियालों की आवाज़ गूंजती रही | वहीं महिलाओं द्वारा मंदिर परिसर में ढोलक की तान और लांगुरिया गीतों पर जम कर नाच किया जा रहा है, | नवरात्रा में पुण्य कमाने के लिए मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है | फूल बंगला के दर्शन भी किए, |महंत शिवराम शर्मा ने बताया के पूरे नौ दिन तक फूल बंगला अलग-अलग रूप में सजाया जायेगा |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*