FARAH-आगरा जाने के लिए वाहन का इंतज़ार कर ग्रामीण को मारी टक्कर, मौत

पी डी यू समाचार

फरह | फरह ब्लॉक के सामने खड़े होकर वाहन का इंतज़ार करते रामपुर के एक ग्रामीण को मथुरा की ओर से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी | घायलवस्था में ग्रामीण को मथुरा ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया | घटना की रिपोर्ट मामा ने फरह थाने में दर्ज कराई है| जानकारी के अनुसार गाँव कशिया कुंड जिला रामपुर निवासी फिरासत उर्फ कलुआ पुत्र अशफाक रविवार को आगरा जाने के लिए फरह ब्लॉक के सामने खड़ा होकर वाहन का इंतज़ार कर रहा था, तभी मथुरा की ओर से आते बाइक सवार ने फिरासत को टक्कर मार दी | जिससे वह घायल होकर हाइवे पर गिर गया | वहां से गुजरते लोगों ने दुर्घटना देखी तो घायल को एंबुलेंस बुलाकर मथुरा भेजा, किंतु ज्यादा चोट लगने के कारण घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया | घटना की रिपोर्ट म्रतक के मामा राहतजान ने फरह थाने दर्ज कराई है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*