-शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ हादसा
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
फ़रह:-के समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ड्यूटी रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई | इससे उसमें रखे कीमती उपकरण जलकर राख हो गये | वहां मौजूद कर्मचारियों ने जेसे तेसे आग पर काबू पाया | कई दिनों से स्वास्थ्य केन्द्र पर बिजली की लाइन व सर्किटस में गडबडी चल रही थी| स्वास्थय केन्द्र के अधिकारियों द्वारा बिजली घर फ़रह पर इस बावत सूचना भी दी गयी थी, किंतु विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनसुना कर दिया | अंतत उस लापरवाही का खामियाजा स्वास्थ्य केंद्र को आग की घटना के रूप में उठाना पड़ा | दोपहर में लगी चिकित्सक डूय्टी आराम कक्ष मे आग भयंकर थी |

यद्यपि आग पर समय से काबू पाया जा सकता था, किन्तु शट डाउन लेने में और ड्यूटी रूम तीसरी मंजिल पर होने कारण आग बुझाने के उपायों में समय लग गया, तब तक उसमें रखे टी वी, ए सी., इस्टेपिलाइजर, .बेड, पन्ना, सेटबाक्स, वैक्सीन बाक्स एवं अन्य कीमती समान जलकर राख हो गये | केंद्र अधीक्षक डॉ रामबीर सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण ड्यूटी कक्ष में आग की वारदात हुई ‘| समय से काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था | घटना के पीछे विधुत विभाग की भी लापरवाही रही है |






