– वृन्दावन कोतवाली में एसडीएम छाता ने कराई रिपोर्ट दर्ज
पीडीयू समाचार

मथुरा। भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी चैमुहां ब्लाॅक के आंझंई गांव के प्राथमिक स्कूल में चुनावी सभा करने के कारण आचार सहिंता के उल्लंघन के मामले में फंस गई हैं। यधपि जिला निर्वाचन अधिकारी ने उनको पहले नोटिस भेजा था। लेकिन संतुष्ट पूर्ण जबाव न मिलने के कारण एसडीएम छाता ने चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में वृन्दावन कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। साथ ही सभा के लिए आवेदन करने वाले पंकजशर्मा के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।






