MATHURA-दुर्घटना में घायल बीएड कालेज प्रभारी की मौत पर शोक व्यक्त करने वालों का लगा तांता

– सत्संगी 10 बर्ष के ज्यादा समय से एसएम पालीखेडा बीएड कालेज में प्रभारी थे
पीडीयू समाचार

मथुरा। एसएम बीएड कालेज पाली खेडा के प्रभारी सत्संगी की मंगलवार को सडकदुर्घटना में आकस्मिक मौत के बाद शोक संतप्त परिवार को सात्वनां देने वालों का तांता लग गया है। वे बाइक से मथुरा से कालेज जा रहे थे, तभी पीछे से आते वाहन ने उनको कालेज से पहले टक्कर मार दी। उनको घायल अवस्था में आगरा स्थित रेनवो अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उन्होने अंतिम सांस ली। अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोडा है। उनकी मौत पर उषा एजुकेशनल इंस्टीटयूट के वाइस चेयरमेन विपिन अग्रवाल ने कहा है कि सत्संगी बहुत अच्छे इंसान थे। परमात्मा उनके शांेक संतप्त परिवार को ढांढस बधाएं।
एमबीएल ग्रुप के चेयरमेन नरेन्द्र सोलंकी ने कहा है कि उनकी मौत एक सदमा है और कल्पनातीत है। धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट के सचिव प्रियंक सारस्वत ने कहा कि भगवान दुखभरी घडी में पीडित और शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करे। आरडी ग्रुप के वाइस चेयरमेन केवी सिंह ने कहा कि सत्संगी जी से उनका व्यक्तिगत लगाव था। कार्यशैली उनकी अनुपम थी। दुर्घटना के बाद उनके परिवार को शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*