FARAH-पीलुआ में आकाशीय बिजली गिरने से 6 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख

– एक पेड़ पर गिरी थी | बिजली

भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह, | फरह के गाँव पीलुआ सादिकपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की 6 बीघा से ज्यादा खड़ी गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई | ग्रामीणों ने एकता और संगठन का परिचय देते हुए नाले के पानी से आग बुझाई | काफी देर बाद दमकल गाँव पहुंची तो गुस्साए लोगों ने उसको वापस लौटा दिया | मौके पर पुलिस की तीन गाड़ियां भी पहुंच गईं |
शुक्रवार की शाम को अचानक खराब हुए मौसम ने क्षेत्र में तांडव मचा दिया | पीलुआ गाँव में शुक्रवार को ग्रामीण पिलकू पुत्र पूरन के खेत की मेड़ पर लगे पेड़ पर आकाशीय बिजली गिर गई, इससे पेड़ जलकर राख हो गया | इसके बाद आग पास खड़ी किसान की गेंहू की फसल में पहुंच गई |

इसके बाद आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया | देखते देखते किसान की 6 बीघा से ज्यादा फसल जलकर स्वाह हो गई | ग्रामीणों को जब पता लगा तो एकत्रित होकर वहां पहुंच गए और वहां बने नाले के पानी से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए | लेकिन तब तक गेंहू की फसल जल चुकी थी | सूचना पर तीन गाड़ी पुलिस की पहुंच गई, लेकिन दमकल समय से नही पहुंच सकी | बाद में पहुंची दमकल को गुस्साए ग्रामीणों ने वापस लौटा दिया |
ग्रामीण पिलकू ने बताया कि उसके पास इतना ही खेत था | उसके पूरे साल की मेहनत को आग निगल गई | अब उसके पास खाने तक अनाज की व्यवस्था नहीं है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*