MATHURA-मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत

परीक्षित कौशिक

मथुरा/राया:-गणेशबाग में स्थित माता मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा शुक्रवार के दिन हर्ष उल्लास के साथ धूमधाम से निकाली गयी। जगह जगह पुष्प् बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। माता मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा शुक्रवार के दिन गणेशबाग में स्थित मंदिर परिसर से प्रारंभ हुयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु ने देवी माता के दरवार में नारियल फोड़ कर पूजा अर्चना के साथ किया। उन्होनें कहा कि मनकामेश्वरी देवी भक्तों की रक्षा करती है और उनके संकटों को टालती है। दुनिया में सबसे बड़ा दरबार देवी माॅ का होता है माॅ अपने बच्चों को कभी निराश नहीं देख सकती है। यहां पर आने वाले भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा ने कहा कि मनकामेश्वरी देवी का यह मेला ब्रज क्षेत्र का प्रसिद्ध मेला है। यहां पर दूर दराज से भक्तजन आते है और देवी माता की पूजा अर्चना करते है। मनकामेश्वरी देवी की शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभी होकर मथुरा रोड,कटराबाजार,रेतिया बाजार,मांट रोड,हाथरस रोड होती हुयी मंदिर परिसर पर सम्पन्न हुयी। जगह जगह भक्तजनों ने माता की आरती उतार कर भोग प्रसाद लगाया और पुष्प् बरसात कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष बाबू अग्रवाल,राकेश शर्मा ,मेला कमेटी अध्यक्ष विशाल पाराशर,ललित मोहन गुप्ता,शंकरलाल,मनोज वाष्र्णेय,हरेन्द्र चैधरी,हरीश शर्मा वेदांत शर्मा,प्रहलाद वर्मा,ब्रज किशोर अग्रवाल,धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, कालीचरन अग्रवाल, सुरेश सोलंकी अंकुर सिंह, अजय भट्ट,कालीचरन अग्रवाल, शिव ओम सिंह डागुर,विनोद गर्ग, मनोज नागर, अंकित कौशिक, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*