MANT-नही आई हेमा मालिनी,इंतजार करते रहे लोग

हरेकृष्ण गोयल

मांट।आखिर एक बार फिर भाजपा उम्मीदवार और सिने तरीका हेमा मालिनी ने लोगो का दिल तोड़ दिया।लोग इंतजार करते रहे पर वो नहीं आयी।
शुक्रवार को मांट इलाके के कुछ गांवों में हेमा के रोड शो,जन सम्पर्क और नुक्कड़ सभाओं का कार्यक्रम प्रस्तावित था,कार्यक्रम की शुरुआत करीब 11 बजे पानीगांव से हुई, कई गांवो के भृमण के बाद मिरताणा गांव का पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द कर सीधे हरनोल पहुंच गई,देर शाम मांट कस्बा में रोड शो प्रस्तावित था कस्बा में सैंकड़ों लोग हेमा को देखने को लालायित थे।तमाम महिलाएं फूल माला लेकर खड़ी रहीं। पर हेमा सीधे मथुरा निकल गयीं, जावरा रोड पर एक निजी कॉलेज में कार्यकर्ताओं से बात करने की भी तैयारी की गई यहाँ भी तमाम व्यवस्थाएं की गईं पर यहां भी लोगों को निराशा हाथ लगी,बाद में बताया गया कि अचानक तबियत खराब होने से वह मथुरा निकल गईं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*