MATHURA-डीएम ने मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

– कहा, लोकतन्त्र की मजबूती को मतदान जरूरी
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत स्वीप योजना के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कलेक्ट्रेट से मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को हरी झण्डी दिखाकर मतदाता जागरूकता भ्रमण हेतु रवाना किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने लखनऊ से मथुरा आये मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस के चालक तथा परिचालक को बैज लगाया और पटुका व माला पहनाकर स्वागत किया। स्कूली बच्चों द्वारा नारियल फोड़कर तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। इस अवसर पर डीएम ने जनपद वासियों के नाम संदेश में कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान बहुत जरूरी है। इसके लिए मतदाताओं की सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, नोडल अधिकारी स्वीप/नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, स्वीप कोर्डिनेटर डा. पल्लवी सिंह, मनीष दयाल उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस कलेक्ट्रट, टैंक चैराहा, बीएसए काॅलेज, डीग गेट, चमेली देवी एवं अनार देवी इण्टर काॅलेज में मेहन्दी प्रतियोगिता एवं स्लोगन उच्चारण के साथ बस का स्वागत किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस वृन्दावन गेट, पीएमबी पाॅलीटेक्निक तथा इस्काॅन मन्दिर के सामने उपस्थित जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया। कलेक्ट्रट से इस्काॅन मन्दिर तक विभिन्न स्थलों पर भ्रमण के दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर गुंजन चैबे, अषोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार, राजपाल मलिक, बेगराज शर्मा, मनीश शर्मा, विकास खत्री सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*