MANT-घास काटने गयी महिला के साथ गैंग रेप

हरेकृष्ण गोयल

मांट।पशुओं के खाने के लिए खेत से घास काटने गयी महिला के साथ दो लोगों द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। थाना क्षेत्र में यमुना किनारे के एक गांव की महिला वुधवार की दोपहर को पशुओं के लिए घास लेने के लिए गांव में गयी थी।शाम को घास की गठरी बांध कर चलने को हुई तो उसी गांव के दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और वहां से दूर एक खेत में उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।महिला का पति ढूंढते हुए खेत की तरफ पहुंचा तो आरोपियों ने कपड़े से मुंह दबा दिया, बमुश्किल महिला उनके चंगुल से निकली और परिजनों को घटना की जानकारी दी,परिजन महिला को लेकर गुरुवार को थाने पहुंचे,पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दविश भी दी,पर आरोपी हाथ नहीं लग सके। सीओ राकेश ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*