MATHURA-महूअन में केसर की खेती देखने आ रहे अधिकारी और बिज़नस मेन,देखें वीडियो

जिला उधान अधिकारी ने फसल का लिया सेंपल
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | महूअन में केसर की खेती का फंडा समझने और जायजा लेने के लिये अधिकारियों के अलावा बिज़नसमेन भी पहुंच रहे हैं| मूलत केसर कश्मीर की फसल है, जहां साल भर तापमान बहुत कम रहता है | लेकिन अब यह डार्कजॉन के साथ उष्ण वातावरण में भी उगाई जा रही है| जिले मे यह‍ फसल महूअन के किसान भागवताचर्या जोगेंद्र व्यास द्वारा की जा रही है | अभी यह एक बीघा में की गई है| गाँव में लहलहाती केसर को देखने बीते दिन जिला उधान अधिकारी भी पहुंचे | अन्य अधिकारियों ने भी फसल का जायजा लिया | किसान ने बताया कि सेकड़ों लोग रोज केसर की महकती वादी में आ रहे हैं | वे फसल को देख कर खुद भी फसल अगली बार बोने का मन बना रहे हैं |
किसान ने बताया कि वह पिछ्ले साल हरियाणा गए थे, वहां एक मित्र ने केसर की खेती की सलाह दी और तभी से उनका मूड बदल गया |

बीज 1.5 लाख रुपये प्रति किलो तो केसर 65 हजार
किसान ने बताया कि उन्होने केसर का बीज हरियाणा से 1.5 लाख प्रति किलोग्राम की दर से खरीदा था ¦ जबकि केसर की फसल बाजार में 65 हजार रुपये के भाव से बिक्रय होगी | किसान ने बताया कि उन्होने 450 ग्राम केसर को बेच भी दी है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*