FARAH-बाजारबंदी के नियमों का हो रहा फरह में खुलकर उल्लंघन

– बुधवार को बंदी का दिन किया गया है निर्धारित
– ज्यादातर दुकानें इस दिन खुली मिल जाएंगी हर किसी को
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

फरह। फरह के बाजार की बंदी का बुधवार निर्धारित किया गया है। लेकिन बाजार बंदी के नियमों का यहां खुलकर मखौल उड रहा है। इस ओर न तो श्रम विभाग की नजर है न अन्य की।
हर सप्ताह बुधवार को बाजार बंद रहना चाहिए। श्रमविभाग द्वारा पूर्व में यह दिन बंदी का निर्धारित किया गया था। लेकिन सालों से अब इसका कतई पालन नहीं हो रहा है। दुकानदारों ने बताया कि कुछ लोग अपनी दुकानें बंद भी कर देते हैं तो अन्य लोग दुकानें खोल लेते हैं। बिजनेस की स्पर्धा में उनको भी लालच आ जाता है। इस लिए वे भी अपनी दुकानें खोलने को मजबूर हो जाते हैं। दौलतपुर और शाहपुर के आए ग्राहक मदन, राम और कन्हैया ने बताया कि उन्होने बुधवार को बाजार आकर दुकानों से अपनी जरूरत की चीजों की खरीदारी की। उनको बिल्कुल नहीं लगा कि यह बंदी का दिन है। मेडीकल स्टोर से लेकर परचून, जनरल मर्चेन्ट और अन्य सभी प्रतिष्ठान यहां खुले हुए देखे जा सकते हैं। इस ओर बाजार बंदी के नियम का कडाई से पालन कराने के लिए संबंधित विभाग के नुमाइंदों के पास समय ही नहीं है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*