– बाजना के शहीद को भी श्रद्वाजंलि दी गई
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

मथुरा। मथुरा स्थित जिला सैनिक बोर्ड पर आयोजित हुई पूर्व जिला सैनिक संघ की बैठक में सैनिकों और उनके परिवारों से जुडी विभिन्न समस्याओं पर विचार किया गया और उनके निदान के उपायों पर भी चर्चा की गई।
बैठक महासचिव खेमचंद ने सभी लोगों से लोकतंत्र के पर्व को मजबूत करने के लिए वोट डालने की अपील की। उन्होने कहा कि पूर्व सैनिक संघ के परिजन संघ की सदस्यता समय से ग्रहण कर लें ताकि संगठन को और मजबूती प्रदान की जासके। बैठक में उप्र वेटेरनस/ लुक्स सर्विसेज लीग के सचिव कैप्टन निरंजन प्रसाद ने पूर्व सैनिकों के आश्रितों की बढ रही समस्याओं पर चिंतन किया और उनके निदान के उपायों पर भी चर्चा की। बैठक में कूपवाडा में शहीद हुए खाजपुर बाजना के शहीद सत्यवीर सिंह को भी भावभीनी श्रंद्वाजंलि प्रदान की गई। शहीद ने बर्फीले तूफान में दबकर शहादत दी थी। बैठक की अध्यक्षता मास्टर वारंण्ट अफसर कैलाशचंद शर्मा ने की । इस मौके पर जवाहरलाल, कैप्टन भंवर सिंह, वीरी सिंह, मदन सिंह,लाखन सिंह,प्रेमसिंह, रंजीत सिह, नारायण सिंह,नारायण सिंह, खेमचंद, श्रीमती धर्मवती, कृष्णादेवी, माधुरी सिंह,किरोरी सिंह, पीके सिंह शर्मा, सोवरनसिंह, विजेन्द्र सिंह, कृष्णा सिंह आदि मौजूद थे।






