RAJSTHAN-अग्रवाल समाज की पहल,प्री- वेडिंग शूट पर लगाया प्रतिबंध, बनाएंगे मैरिजब्यूरो

-समाज की बेवसाइट भी बनाई जाएगी, राजस्थान के सिरोही में किया गया फैसला
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

राजस्थान:-क्षेत्रीय अग्रवाल सभा आबूरोड (सिरोही)राजस्थान की बैठक अजारी स्थित मार्कुडेंश्वर धाम स्थित पुरोहित समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक में मौजूद 29 पंचायतों के सदस्यों ने सर्वसम्मति से समाज में प्री वेडिंग शूट पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया गया, साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि यदि समाज का कोई सदस्य ऐसा करेगा तो सम्पूर्ण समाज उसका बहिष्कार करेगा।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर प्रसाद बंसल ने कहा कि वे इस फैसले को कडाई से पालन करें। इस मौेके पर उन्होने गरीब अग्रबंधुओं की सहायता करने को भी कहा। बैठक में मौजूद समाज के सदस्यांे ने समाज को नई बेवसाइट बनाने,मैरिज ब्यूरो का गठन करने के साथ ही वर्तमान में बढ रहे तलाक के मामलों पर गंभीरता से विचार करने का निर्णय लिया गया। इस पर अध्यक्ष ने शीघ्र ही कार्ययोजना बनाने का भरोसा सभी को दिलाया। सिरोही में उपेक्षित अग्रवाल छात्रावास के संबंध में भी विचार किया गया। इसके लिए एक कमेटी का गठन कोषाध्यक्ष नितिन बंसल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें महावीर बंसल,प्रवीण अग्रवाल, गंगाराम गोयल,सुनील गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल को शामिल किया गया। इनके द्वारा पूर्व ट्रस्टियों से सम्पर्क कर इसके पुनरोत्थान के प्रयास किए जाएंगे।
—————————————–
कार्यकारिणी सदस्यों को दिया बैज और दुपटटा
बैठक में नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा महावीर प्रसाद बंसल, गंगाराम गोयल,नरेश अग्रवाल, सुरभि बंसल, सुनील गुप्ता ने श्री अग्रसेन भगवान की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और माल्यार्पण भी किया। महिला सदस्यों ने गणपति वंदना व अग्रसेन भगवान की आरती की। इस मौके पर उपस्थित कार्यकारिणी सदस्यों का बैज व दुपटटा पहनाकर स्वागत किया गया।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*