-ईशान इंजीनियरिंग कालेज में मनाया गया बार्षिकोत्सव
-टेलेंट सर्च प्रतियोगिता के विजेता छात्रों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए
भरत लाल गोयल, न्यूज एडीटर पीडीयू समाचार

फरह। फरह स्थित ईशान इंजीनियरिंग कालेज में झंकार-2019 का आयोजन किया गया, इसमें स्टूडेंटस ने खूब धमाल मचाया। गीत, संगीत और नृत्य के संगम में दर्शक भी डुबकी लगाते रहे।
कार्यक्रम का उदघाटन चेयरमेन व प्रबंधन समिति द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात छात्रा तनु ने सरस्वती वंदना की मनमोहक प्रस्तुति प्रदान की।

इसके बाद छात्रछात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। छात्र राहुल, मोती, निकिता, अंकित, नेहा, छाया, मोनिका,मुस्कान, पल्लवी, सोनियां,आकाश आदि ने बेहतर प्रस्तुति देकर माहौल को रंगीन बना दिया। नृत्य संगीत की गंगा प्रवाहित होती रही। वर्तमान समस्याओं पर स्टूडेंटस के नाटय मंचन ने दर्शकों का जीभरकर लुत्फ कराया। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमेन आफ गवर्निंग काउंसिल संजय अग्रवाल, मैनेजिंग ट्रस्टी श्रीमती मंजरी अग्रवाल,कुलसचिव एस के सिंह व सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षक,कर्मचारी और अभिभावक रंगीन कार्यक्रम के गवाह बने। कार्यक्रम का संचालन अमितशर्मा द्वारा किया गया।






