MATHURA-कटर में फंस कर फरह के युवक की मौत

– सालों से बहन की ससुराल चोमूहां में रह रहा था
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | फरह के एक युवक की सरसों की फसल निकालते समय कटर के डस्टबॉक्स में फंसकर मौत हो गई |
फरह केगाँव पींगरी का ग्रामीण शेर सिंह पुत्र रामप्रसाद सालों से अपनी बहन की ससुराल चोमूहां रहकर ट्रैक्टर चला रहा था | बीते दिन वह सरसों की फसल निकालने नेत्रपाल के खेत पर पहुंचा |

सरसों कूटने के लिए कटर चालू कर दिया | ख़ुद डस्टबॉक्स पर बैठ गया | जेसे ही कतर तेजी से चलने लगा, वह कटर में पूरा समा गया | मौके पर लोग बचाने के लिये एकत्र हुए, तब तक देर हो चुकी थी ‘| वह मौके पर ही खत्म हो गया | पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*