देवेन्द्र गोस्वामी,PDU समाचार

मथुरा।अब आज से यानी 1 अप्रैल से आगरा- मथुरा का सफर महंगा हो गया है। दरअसल, NHAI ने आगरा-दिल्ली हाइवे चलने वाली वाहनों का टोल टैक्स बढ़ा दिया है। NHAI ने छोटे और कामर्शियल वाहनों पर टोल टैक्स बढ़ाया है। 31 मार्च की रात को बारह बजे के बाद से नई दरों को लागू कर दिया गया।
पहले से इतना अधिक बढ़ गया टोल टैक्स फरह के महुवन टोल पर अभी तक कार के 100 रुपए लिए जाते थे, लेकिन अब 105 रुपए कर दिए गए हैंं। वहीं ट्रक का टैक्स बढ़ाकर भी 350 रुपए कर दिया गया है। टैक्स में पांच फीसदी की वृद्धि बताई जा रही है। आगरा-दिल्ली हाईवे 205 किलोमीटर का है। इस हाईवे पर दो टोल पड़ते हैं। एक टोल फरह के महुवन में है, जबकि दूसरा टोल पलपल में है। हाइवे अथाॅरिटी ने दोनों पर ही टैक्स बढ़ दिया है। कार्मशियल वाहनों पर 10 फीसदी तक बढ़ा टैक्स महुवन टाेल पर कार के टैक्स में 5 रुपए तक की वृद्धि कि गई है। वहीं कार्मशियल वाहनों पर 10 फीसदी तक टैक्स बढ़ दिया गया है। अभी तक ट्रक पर महुवन टोल पर 335 रुपए लिए जाते थे अब 350 रुपए लिए जा रहे हैं। क्या कहना है हाईवे अथॉरिटी का.. हाईवे अथॉरिटी का कहना है कि इस बार टाेल टैक्स में हल्के वाहनों पर मामूली इजाफा किया गया है। जबकि कार्मशियल वाहनाें पर दस फीसदी बढ़ाया गया है। यहां भी बढा टोल टैक्स खेड़कीदौला टोल प्लाजा का संचालन करने वाली मिलेनियम सिटी एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड की ओर से निधार्रित की गई टोल टैक्स की नई दरें सोमवार से लागू होंगे। वहीं गाजियाबाद-अलीगढ़-एनएच-91 के लुहारली टोल प्लाजा पर गुजरने वाले वाहनों को आज से अधिक टोल टैक्स चुकाने होंगे।






