MANT-चुनावों के नाम पर व्यपारियों का उत्पीड़न,उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे व्यापारी नेता

हरेकृष्ण गोयल

मांट। चुनावी माहौल में राजनैतिक दलों का चोला ओढ़ कर छुटभैये नेता व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं और राजनैतिक दल व अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। चुनावों की घोषणा होने के बाद से जिले भर में व्यापारियों के उत्पीड़न की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है।पिछले एक सप्ताह के दौरान फरह, मथुरा,राया,कोसी कलां में इस तरह की घटनाएं घटित हुई हैं।ताजा घटना बाजना के एक व्यापारी के साथ घटित हुई है,एक राजनैतिक दल के कार्यक्रम के दौरान उसके साथ गाली गलौच की गई,और जान से मारने की धमकी दी गई। उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा ने बताया कि उनके संज्ञान में सारे मामले हैं,व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,उन्होंने कहा है कि जल्द ही व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल इस सम्बंध में एसएसपी के अलावा आई जी से मुलाकात कर सभी प्रकरणों से अवगत कराएगा।श्री वर्मा ने राजनैतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी आग्रह किया है कि कार्यकर्ताओं पर लगाम कसें,क्यों कि जो कुछ भी घटित हो रहा है,वह ठीक नहीं है। वहीं बाजना के  व्यापारी नेता को गोली से उड़ाने की धमकी देने के मामले को लेकर सुरीर क्षेत्र के व्यापारियों ने गहरा रोष व्यक्त किया है। टैंटीगांव में शनिवार को एक पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में किसी बात को लेकर उसी पार्टी के  मंडल अध्यक्ष के भाई ने  उद्योग व्यापार मंडल के जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ गाली-गलौज करते हुए गोली से उड़ाने की धमकी दी थी। सम्मेलन में पार्टी प्रत्याशी समेत जिले के पदाधिकारी भी मौजूद थे। कस्बा सुरीर में व्यापारी जितेंद्र वार्ष्णेय, कृष्ण कुमार वार्ष्णेय, दयानन्द गुप्ता, रूपेंद्र कोठीवाल, टैंटीगांव में रामबिहारीलाल, सोहनलाल गुप्ता, कोकी सेठ, किशनचंद समेत तमाम व्यापारियों ने रोष व्यक्त करते हुए चेतावनी दी है कि कोई व्यापारी किसी कीमत पर अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मामले में अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारियों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*