परीक्षित कौशिक

-गोवर्धन के ग्राम अड़ीग में फाइनल मैच में रक्षात्मक शाॅट से गेंद को रोकता खिलाड़ी
-गुुरूग्राम की टीम ने आगरा को 50 रन से हराकर फाइनल मुकाबला जीता
– फाइनल विजेता टीम का मिलेे एक लाख व शील्ड देकर सम्मानित किया

गोवर्धन। सोमवार को ग्राम अड़ीग में दशवें विशाल क्रिकेट टूर्नामैंट का फाइनल मैच गुरुग्राम और आगरा की टीम के बीच खेला गया। खेल के दौरान गुरुग्राम की टीम ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए तो वही आगरा की टीम 190 रन पर सिमट गई। क्रिकेट में मैन ऑफ द मैच ऋषि यादव द्वारा गुरुग्राम टीम के खिलाड़ी सुमित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विजेता गुरुग्राम टीम को प्रधान प्रतिनिधि नितिन रावत द्वारा एक लाख नगद धनराशि पुरस्कार सहित शील्ड द्वारा सम्मानित किया गया। उपविजेता टीम आगरा को 51 हजार नगद पुरस्कार व शील्ड से सम्मानित किया गया। मैच के दौरान मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी रवि तेवतिया को एलईडी टीवी से सम्मानित किया। नवरत्न पचोरी द्वारा विजेता व उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनू सौंनी, ऋषि यादव, मोंटी मिश्रा, विरेंद्र स्वरूप, दिलीप स्वरूप, प्रमोद कुमार तनु पचैरी आदि थे।






