– रोड शो के दौरान गोवर्धन की महिलाओं का जीता दिल
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा:-जिले के गोवर्धन के गांव सकरवा और देवसेरस में रोड शो के दौरान महिलाओं और किसानों का दिल जीतने के लिए फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने खेतों में खड़ी गेंहू की फसल ग्रामीण महिलाओं के साथ हंसिया से काटी तो ग्रामीण फूले नहीं समाए | यह लोकतन्त्र का ही मेला है कि जिनका खेतों से दूर दूर तक कोई वास्ता न रहा हो,वह प्रतिष्ठित पर्सनलटी किसानो के बीच प्रतीकात्मक ही सही खेतों तक पहुँचती है और हाथ में दरान्ती लेकर फसल को संभालती है | ऎसे लोकतंत्र को साधुवाद | ये दृश्य यदा कदा ही सही, ये सिद्व कर देते हैं कि यहां कोई न छोटा है न बड़ा | 2014 के लोक सभा चुनाव के हेमामालनी के खेतों में फसल काटने के दृश्य आज भी लुभाते हैं | हेमा ने तब भी इसी तरह लोगो के दिलों मे जगह बनाई ।
हेमामालनी वैसे तो बड़ी स्टार है और धूप में निकलने से पहले ही उनके समर्थक छाता लेकर उनके साथ चलने लग जाते हैं । बीते दिन फिल्म अभिनेत्री हेमामालनी ने गोवर्धन इलाके में रोड शो किया था | इस रोड शो के दौरान हेमा कार में सवार थी और उनके समर्थक उनके ऊपर छाता लेकर धूप से उन्हें बचाते नजर आए।लेकिन मामला लोकतंत्र के मेले का है, इसलिए हेमा छाता की परवाह किए बिना खेत मे पहुँचकर फसल काटती नजर आई । और हो भी क्यों न आख़िर मामला वोटो का है तो हर कोई अपने अपने अंदाज में वोटरों को लुभाने में लगा है।






