– 60हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा रेट के भाव है मार्केट में
– एक बीघा में आई एक लाख की लागत
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | अब किसान भी समय के साथ हाईटेक होते जा रहे है | फरह के गाँव महुवन में किसान हाईटेक खेती कर बिज़नस मेन को भी मात दे रहे हैं | आजकल गाँव में बेशकीमती केसर की खेती की जा रही है | वर्तमान में फसल पक कर तैयार है | किसान जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी प्रैक्टिकल के तौर पर खेती गई है | किसान ने बताया एक बीघा में 400 ग्राम केसर का बीज बोया गया था | हरियाणा से 1.5लाख रुपये प्रति किलो के भाव से सीड खरीदा गया था | किसान के अनुसार खेती के लिए मीठा पानी होना जरूरी है| उन्होंने बताया कि एक बीघा में सिंचाई और निराई गुढाई से लेकर फसल घर लाने तक एक लाख की कीमत आ रही है | किसान ने बताया कि एक बीघा केसर के फूलों को तोड़ने के लिए 50 मजदूरों की जरूरत होती है |

6 बार सिंचाई की जाती है | किसान ने बताया कि एक बीघा में 15 किलो केसर होने की संभावना है | आधी फसल टूट चुकी है | पूरी फसल घर आने के देहली के बाज़ार में इसको बेचा जाएगा | वहां के व्यापारी भी फसल को खरीदने खेतों तक पहुंच रहे है | 60 हज़ार रुपए की कीमत से वे फसल को खरीद रहे हैं | बता दे कि केसर की देश में दवाओं से लेकर कई अन्य शारीरिक समस्याओं में प्रयोग किया जाता है | खाने के लिए मिठाई आदि में भी इसको प्रयोग किया जा रहा है |






