-फोर्स ने कस्बा से लेकर देहात में फ्लैग मार्च किया
परीक्षित कौशिक

मथुरा/गोवर्धन:- चुनावों में शांति व्यवस्था के दृष्टिगत बीएसएफ एवं पुलिस बल के साथ रविवार को अधिकारियों ने देहात क्षेत्र में जाकर फ्लैग मार्च किया। सीओ गोवर्धन कैलाश चंद पांडेय के निर्देशन में क्षेत्र के गांव महमदपुर, पैंठा, भवनपुरा, अड़ीग, जमुनावता, पाली ब्राह्मणान, मुखराई, राधाकुंड, बसोंती, कुंजेरा आदि गांवों में चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि शांति पूर्ण चुनाव कराने के लिए करीब तीन सौ लोगों को पाबंद किया गया है। शस्त्र लाइसेंस जमा करा लिये गये हैं। असमाजिक तत्वों से डरने की जरूरत नहीं है। फोर्स मुस्तैदी से तैनात है। इस अवसर पर निरीक्षक अपराध सुभाष चंद पांडेय, एसआई इन्द्रजीत, अमित आनंद, दीपक तिवारी आदि थे।






