हरेकृष्ण गोयल

मांट।शनिवार देर रात नोहझील रोड पर ट्रैक्टर और बाइक की की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी,जबकि दूसरा गम्भीर घायल हो गया। मांट मूला निवासी 18 वर्षीय अनूप कुमार उर्फ पिंकू पुत्र करनी व दीपक पुत्र विरजू कल देर रात बाइक से भद्रवन से मांट वापिस लौट रहे थे,बिजौली के समीप ट्रेक्टर ने बाइक को कुचल दिया,जिससे अनूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि गम्भीर घायल दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई अनिल ने दर्ज कराई है।






