MATHURA-डीएलएड प्रशिक्षुओं को बनाया गया ब्रांड एंबेसडर

– वोटर्स को जागरूक करने के लिये दिलाई शपथ
-डीएम ने 18 अप्रैल को सभी से वोट डालने के लिए की अपील
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | डाइट पर शनिवार को मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी के अयोजन के साथ आदर्श बूथ भी सजाया गया | जनपद के विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों से 9500 प्रशिक्षु मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी के गवाह बने| इस मौके पर डीएम सर्वग्य राम मिश्रा ने ब्रजभाषा में वहां मौजूद सभी लोगों से वोट डालने की अपील की | कार्यक्रम में चुनावआयोग के प्रेक्षक संजीव भटनागर भी मौजूद रहे | कमिश्नर आगरा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया |

कार्यक्रम में डाइट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल ने प्रशिक्षुओं को प्रेरित करते हुए सभी से वोट डालने को कहा | कार्यक्रम में सेल्फी पॉइंट. पपेट स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे | कार्यक्रम के बाद सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई गई |
कार्यक्रम के प्रारंभ में डाइट प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*