-रात में ही मुर्गाओं को तमाम राहगीर लूट भी लूट ले गए
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह, | बीती रात फरह हाइवे पर ब्लॉक के समीप मुर्गा भरी मेटाडोर में पीछे से आते ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे वाहन में भरे हज़ारों मुर्गा मर गए | मौका देख कर चालक मरे मुर्गों को वह हाइवे पर फेंक कर भाग गया | रोड से गुजरते मुर्गा प्रेमियों ने भी चिकेन के लिए मरे मुर्गों की लूट शुरु कर दी | एक्सिडेंट में जिंदा बचे मुर्गों को भी भी राहगीर लूट ले गए | लेकिन इसके बाद भी सेकड़ों की संख्या में मरे हुए मुर्गे हाइवे किनारे छतरा रहे हैं | इससे फरह और आसपास बीमारी फैलने की आशंका वलबती हो गई है | लोगों का कहना है कि हाइवे से होकर 24 घंटों में तमाम अधिकारी गुजरे होंगे | पुलिस की गश्ती गाड़ियां भी निकली होंगी, किंतु इस गंभीर समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं गया है | उन्होने प्रशासन से शिकायत करते हुए कहा है कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया तो गंभीर बीमारी जन्म ले सकती है |






