– वृंदावन में हुआ भव्य कार्यक्रम
-सीआरपी कमांडर भी रहे
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
मथुरा | पुलवामा शहीदों की याद में बिगत दिवस वृंदावन में सीआरपीएफ के जवानों की ओर से एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, इसमें हमले में शहीद हुए जवानों की याद में श्रद्धांजलि दी गई और अमर ज्योति प्रज्वलित की गई | इस कार्यक्रम के खास अतिथि सपा नेता पं दीपक गौर रहे |

कार्यक्रम में सर्वप्रथम शहीद जवानों को श्रद्धांजलि प्रदान की गई | तत्पश्चात उनकी स्मृति में अमर ज्योति भी प्रज्वलित की गई| शहीदों की आत्मशांति को यमुना आहुति भी दी गई| इस मौके पर सीआरपीएफ कमांडर के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे |






