FARAH-पीएमकेवीवाई को लेकर लगे आरोपों को कॉलेज सचिव ने बताया वेबुनियाद

-कहा कुछ लोग गलत तरीके से कर रहे षड्यंत्र, मंसूबे नहीं होने देंगे सफल
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

फरह | कस्बा स्थित धन्वंतरि कॉलेज के सचिव प्रियंक सारस्वत ने कहा कि कुछ लोग गलत तरीके से दबाव बनाना चाह रहे हैं | प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना को लेकर बिना किसी जानकारी के उल्टा सीधा आरोप लगा रहे हैं | श्री सारस्वत ने कहा कि पीएमकेवीवाई पाइलेट स्कीम 2016 के तहत सभी प्रशिक्षुओं को ट्रैक्टर ऑपरेटर ट्रेड में 240 घंटे का निशुल्क प्रशिक्षण कॉलेज द्वारा करवाया गया | क्यूँकि फीस रिमबेर्स्मेंट केंद्र सरकार द्वारा प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराया गया | यही नहीं पूरे भारत में मे ये योजना चल रही है | सन् 2018 में योजना के फेज़ – 2 के तहत केंद्र सरकार ने ऎसे निर्थक विवादों से बचने के लिए प्रशिक्षण की फीस 3 किश्तों में सीधे प्रशिक्षण संस्थान के अकाउंट में प्रेषित की | क्यूकी यह प्रशिक्षण 2018 में भी चला है ‘| उन्होने कहा कि योजना के प्रावधान समूचे भारत में समान रहे | उन्होने कहा कि कुछ जानबूझकर संस्थान की छवि धूमिल करना चाहते हैं, लेकिन ऎसा नहीं होने दिया जाएगा| उन्होने ये भी कहा कि योजना के तहत केवल पास होने वाले छात्रों की फीस की भरपाई सरकार द्वारा की जाती है | इससे संस्थान को उल्टा नुकसान उठाना पड़ता है|

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*