हरेकृष्ण गोयल

मांट। माँ कृपा धाम मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष घनश्याम जी त्रिपाठी ने कहा है, विद्या दान सबसे बड़ा दान है। गरीब विद्यार्थियों की सहायता करके संस्था उनको विद्यार्जन के लिए प्रेरित करती है। सौर गुद्दर के सरकारी पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं,गरीब बच्चों के उत्थान से ही समाज एवं देश का विकास सम्भव हो सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी संस्था ने इस विद्यालय में गत वर्ष शौचालय का निर्माण कराया था। संस्था ने शनिवार को विद्यालय में बच्चों को टाट पट्टी पर पढ़ने से मुक्ति दिलाने के लिए 30 बैंच प्रदान की,वहीं 100 से अधिक बच्चों को लेखन सामिग्री वितरित की,शिक्षक स्टाफ के लिए कुर्सी मेज व डायरी वितरित कीं। राधे राधे से गुंजा विद्यालय कार्यक्रम के दौरान श्री त्रिपाठी ने राधे राधे की धुन गाई जिसमें सारा स्टाफ और सभी बच्चे भी शामिल रहे,जिससे पूरा वातावरण राधामय हो गया। स्कूली बच्चों ने नृत्य भी किया और फूलों की बरसात की ये रहे मौजूद कार्यक्रम में बी.डी. शर्मा,प्रवीण वाजपेई, बसन्त डोंगरे,गुलाब सिंह,जयपाल,प्रेम चन्द,जितेंद्र वर्मा,शिखा गौड़, रविन्द्र कौर,टीनू, आदि मौजूद थे।






