हरेकृष्ण गोयल

मांट।एक्सप्रेस वे की मांट टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह की मेहनत एक बार फिर रंग लाई,और 12 घण्टे के अंदर तीन गाड़ियों से शराब बरामद की।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात को वह व टोल चौकी प्रभारी वाहन चैकिंग कर रहे थे,तो पुलिस को देख कर एक स्विफ्ट व एक वैगनार कार के चालक गाड़ी खड़ी कर एक्सप्रेस वे से नीचे कूदकर भाग गए।शक के आधार पर दोनों गाड़ियों की तलाशी ली गई, वैगनार में ऑफिसर चॉइस की 620 बोतल व स्विफ्ट में ऑफिसर चॉइस की 760 बोतलें मिलीं दोनों गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर दिया है,दोनों गाड़ियों में हरियाणा में बेचने के लिए बनी शराब थी। गाड़ियों में मिले मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाकर अभियुक्तों के नाम पते की जानकारी की जा रही है। शनिवार की सुबह एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 93 के समीप एक मैक्स पिकअप गाड़ी के पलट जाने की सूचना पर टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह मौके पर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी पलटने के बाद उसमें सवार चालक व क्लीनर भाग गए,गाड़ी में पशु चारे के मध्य छुपा कर 110 पेटी अरुणा चल प्रदेश की क्रेजी रोमियो शराब भरी थी,उस शराब व गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। एक साल में 5 करोड़ की शराब पकड़ी टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने अपने अब तक के एक साल के कार्यकाल में 5 करोड़ के आसपास की शराब पकड़ कर दो दर्जन से ज्यादा आरोपियों को जेल भेजा है। ज्यादातर आरोपियों पर आबकारी की धाराओं के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी की धारायें भी आरोपित की गई हैं।






