देवेन्द्र गोस्वामी,PDU समाचार

फरह।होली वाले दिन पीलुआ सादिकपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र श्री गोपाल की खेत पर सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। जिसमे चार लोगों के खिलाफ मृतक के पुत्र ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को फरह पुलिस ने दो हत्यारोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी जितेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गांव के ही रामबाबू और हरी सिंह के बीच जमीनी विवाद चल रहा था जिसमें मृतक ओमप्रकाश राम बाबू के पक्ष में था और गांव के ही दाऊजी, भीम सिंह आदि हरिसिंह का साथ देते थे।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव था। होली वाले दिन दाऊजी, अंकित , जोगेंद्र, भूदेव आदि सभी ने एक राय होकर रात्रि में ओमप्रकाश की धारदार हथियारों से मारकर हत्या कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाने में एक टीम गठित की गई टीम को मुखबिर की सूचना पर गत रात्रि रिफाइनरी के गेट नंबर 9 के पास से जोगेंद्र उर्फ पहाड़ी पुत्र वीरेन्द्र निवासी पीलुआ सादिकपुर व भूदेव पुत्र सत्तो निवासी पीलुआ साधकपुर को गिरफ्तार कर लिया। उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि जमीन विवाद में हम लोगों ने ओमप्रकाश की हत्या की है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हत्यारों के कब्जे से एक डंडा व बांका बरामद हुआ है और आरोपियों को जेल भेजा गया है।






