BALDEO-हेमा पहुँची बलराम की शरण मे,बलदेव में कार्यकत्ताओं को किया सम्बोधित,देखें वीडियो

-अधूरे कार्यो को पूरा करने के लिये मांगा समय

सुरेन्द्र चौधरी 

बलदेव:-भारतीय जनता पार्टी बलदेव विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन बलदेव में आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नागेंद्र सिकरवार ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह ने कहा केंद्र में विकास शील सरकार लाने के लिये नरेंद्र मोदी को दुवारा से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को अधिक से अधिक वोटों से आप सभी को अपने अपने क्षेत्र से विजयी बनाना होगा। लोकसभा प्रभारी डॉ डीपी गोयल ने कहा आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच में है । एक विचारधारा सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है । दूसरी विचारधारा अपने देश पर आंख उठा कर देखने वालों को घर के अंदर जाकर मारती है । उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए अपील । एवं प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से मोदी जी के उद्देश्यों को घर घर पहुंचाने के साथ 18 तारीख को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए आग्रह किया । भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद हेमा मालिनी ने कहा पांच वर्ष के अंतराल मेने जनपद में चहुमुंखी विकास कार्य कराए हैं। प्रत्येक गांव में सड़क ,बिजली, पानी एवं सोलर लाइटें अधिक से अधिक संख्या में लगवाई है। कुछ गांव के खारे पानी की समस्या के लिए आरओ प्लांट के लिए सांसद निधि से व्यवस्था की है। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए मुझे आप सभी लोग पांच वर्ष का कार्यकाल और दें । जिससे मैं अधूरे कार्यों को पूरा कर सकूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने के लिए दोबारा से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को तन मन धन से अपने अपने पोलिंग स्टेशनों पर लग जाना होगा। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश ने भरोसा दिलाया पिछली बार की तुलना में इस बार उससे अधिक वोटों से आप को जिता कर बलदेव क्षेत्र लोकसभा में पहुंचाएगा ।

इस दौरान पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह ,अजय कुमार पोइया, डॉक्टर देवेंद्र शर्मा,सत्यपाल चौधरी आदि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम से पूर्व भाजपा प्रत्याशी हेमामालिनी ने ब्रजराज श्री दाऊजी महाराज के गर्भ गृह में जाकर दर्शन कर विजय के लिये अरदास लगाई। मन्दिर रिसीवर रामकटोर पांडेय व नगर पंचायत अध्यक्ष कमक कुमार पांडेय ने पटुका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ मुरारी लाल अग्रवाल,पंकज प्रकाश, सुरेंद्र चौधरी,एनपी सिंह,निहाल सिंह आर्य ,मदन पांडे,राहुल वेदिक, अमित कुमार, अनिल रावत आदि उपस्थिति थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*