मांट।रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी व रालोद की स्टार प्रचारक चारू चौधरी ने कहा है कि रालोद प्रत्याशी के साथ इस बार महागठबंधन की ताकत है,बस 15 दिन मेहनत करनी है और परिणाम आपके पक्ष में होगा। कस्बा में नोहझील रोड पर आयोजित नुक्कड़ सभा मे उन्होंने कहा कि रालोद पिछले दो तीन चुनाव हार चुका है,फिर भी कार्यकर्ताओं ने हिम्मत नहीं हारी है,उन्होंने दावा किया कि इस बार महागठबंधन की ताकत साथ है,वहीं पूरे लोक सभा क्षेत्र में रालोद का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने महागठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगते हुए कहा कि नरेंद्र सिंह स्थानीय प्रत्याशी हैं,और हर वक्त उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने कहा कि मांट में शुरू से बसपा और रालोद की लड़ाई रही है इस बार दोनों दल साथ हैं,यह शुभ संकेत हैं। रालोद नेता योगेश नोहवार ने कहा कि यह लड़ाई वास्तव में मुम्बई और बाँके बिहारी के बीच की है।
रालोद जिलाध्यक्ष रामरस पाल पोनिया ने कहा कि हेमा मालिनी को पिछली बार बिना मांगे वोट मिले जिसका उन्होंने दुरुपयोग किया। उन्होंने दावा किया कि अकेले मांट विधान सभा ही नरेंद्र सिंहः को अच्छी खासी लीड दे सकता है। नरेंद्र सिंह के पुत्र एकाग्र राज सिंह ने झोली फैला कर पिता के लिए वोट मांगे। कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख सुखवीर सिंह,पूर्व प्रधान नेम सिंह,भगवान सिंह,सुरेश रावत,भूपेंद्र सिंह राजपूत, अशोक चौधरी,चतुर्भुज निषाद,रविन्द्र नरवार, शैलेन्द्र सिंह,वीरेंद्र परिहार आदि मौजूद थे।






