MATHURA-मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में डाइट पर शिरकत करेंगे बीटीसी प्रशिक्षु

-30 को डाइट पर लगेगी जागरूकता प्रदर्शनी
– बीटी सी संस्थानो और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजे निर्देश
पीडि़यू समाचार

मथुरा | मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 30 मार्च को डाइट मथुरा पर आयोजित मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी में जनपद के सभी बीटी सी प्रशिक्षुओं को ब्रांड एंबेसडर बनाने के अलावा मॉक पोल ड्रिल के लिए भी बुलाया गया है | इस बावत बीएसए के अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों को भी डाइट प्रिंसिपल मुकेश अग्रवाल ने पत्र जारी कर अवगत कराया है| चुनाव अयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है | जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यक्रम के अगुआ हैं | डाइट प्रिंसिपल ने बीटीसी संस्थानों के साथ बेसिक शिक्षा से जुड़े अधिकारियों को भी पत्र भेजकर डीएल एड स्टूडेंट्स को समय से डाइट पर भेजने को कहा है| दरअसल जनपद में डीएल एड प्रशिक्षु बेसिक स्कूलों में इंटरशिप पर हैं |

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*