MATHURA-मथुरा में 13 प्रत्याशियों के बीच होगा कड़ा मुकाबला

-25 में से 12 के पर्चे हुए निरस्त
पीडि़यू समाचार

मथुरा। मथुरा संसदीय सीट पर दाखिल 25 नामांकन पत्रों में से 12 पर्चे अलग-अलग कमियों के चलते निरस्त हो गए है। अब चुनावी मैदान में 13 प्रत्याशी शेष रह गए है। चुनावी मैदान में 13 के मध्य घमासान होगा | हालाँकि आमने सामने की सीधी फाइट किनके बीच होगी, यह तो आने वाला समय बताएगा | राजनीतिक विश्लेषकों की माँने तो रालोद. भाजपा और कांग्रेस का त्रिकोणीय मुकाबला यहां रहेगा | 13 प्रत्याशियों में से कई तो शायद अपनी जमानत बचा पाएं | खैर जो भी हो, यह सब समय के गर्त में है |
________
ये प्रत्याशी हैं अब चुनावी अखाड़े में नामांकन निरस्तिकरण के बाद 13 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं जो निम्न हैं | राष्ट्रीय लोकदल से नरेंद्र सिंह, इंडियन नेशनल कांग्रेस से महेश पाठक, भाजपा से हेमामालिनी, स्वतंत्र जनता पार्टी से ओमप्रकाश, बहुजन मुक्ति पार्टी से छत्तर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से जगवीर सिंह, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से जसवंत, राष्ट्रीय नौजवान दल से जसवीर सिंह, भारतीय अनारक्षित पार्टी से दिनेश कुमार गौतम, भारतीय लोकसेवा दल से रामदेव गौतम है। वहीं प्रमोद कृष्ण, फक्कड़ बाबा, रामदास त्यागी निर्दलीय के रूप में मैदान में है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*