-पार्टी ने किया सर्कुलर जारी
पीडि़यू समाचार

मथुरा | रालोद के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किसी चुनावी डिबेट में भाग नहीं ले सकेंगे | इसको लेकर सर्कुलर आलाकमान ने जारी किया है | इस बात को लेकर रालोद जिलाध्यक्ष रामरसपाल पूनिया ने भी सभी को ताकीद किया है | श्री पोनिया के अनुसार रालोद मुखिया व पूर्व सांसद जयंत चौधरी के आदेशानुसार मथुरा जनपद के सभी सम्मानित नेताओं व सम्मानित कार्यकर्ताओं व सम्मानित प्रकोष्ठ पदाधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे बिना विचार विमर्श के कोई भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी टीवी चैनल की आयोजित डिबेट में भाग नहीं ले सकेगा






