हरेकृष्ण गोयल
सफलता

मांट। थाना पुलिस ने एक्सप्रेस वे के मांट टोल से बड़ी तादाद में तस्करी को ले जाई जा रही शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार,टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह,हैड कांस्टेबल राजनाथ सिंह व सिपाही आशीष व अजीत वुधवार की सुबह टोल पर वाहन चेकिंग कर रहे थे,चैकिंग के दौरान पुलिस को नोएडा की ओर से 10 टायरा ट्रक आता दिखा, शक के आधार पर उसकी तालाशी ली गई,तो उसमें कपड़ो के गुदड़ो के बीच अंग्रेजी शराब छिपी मिली,पुलिस ट्रक को थाने ले आई यहाँ ट्रक में छिपी शराब की पेटियों की गिनती की गई,तो उसमें 500 पेटी हरियाणा में बेचने के लिए बनी शराब थी,जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख बताई गई है। ट्रक में रॉयल स्टेज,ऑफिसर चॉइस व इम्पीरियल ब्लू शराब थी। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्यकुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक में आकाश पुत्र विनोद कुमार व बबलू पुत्र मेहरवान निवासी भोरा खुर्द थाना भोरा कलां जिला मुजफ्फरनगर नगर को विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। वहीं ट्रक स्वामी को भी मुल्जिम बनाया गया है। अब वाहन स्वामियों को भी बनाया जाता है आरोपी सीओ राकेश कुमार के निर्देश पर अब शराब में पकड़े जाने वाले वाहनों के स्वामियों को भी आरोपी बनाया जाने लगा है।वरना इससे पहले होता यह आया है कि गाड़ी में पकड़े लोगों को आरोपी बना कर काम खत्म कर दिया जाता था,और वाहन स्वामी साफ बच जाता था,पर अब वाहन स्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। शराब पकड़ने में महारत हासिल कर चुके हैं शिववीर यमुना एक्सप्रेस वे पर टोल चौकी का प्रभार संभालने के बाद से शिववीर सिंह अब तक करोड़ों रुपये की शराब पकड़ चुके हैं। जब कि आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। एक तरह से माना जाए तो उनकी पुलिसिंग इस मामले में एकदम सटीक साबित हो रही है,स्थिति यह है कि मांट थाने का परिसर शराब में पकड़े वाहनों से भरा पड़ा है।






