-मतदाताओ के रुख और गुस्सा से मठाधीश पेशो पेस में
– बागपत के दालमपुर का मामला
————————————-
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार
——————————–

यह राजनीति का शिगूफा कहें या हालत या फिर मतदाताओ का अत्यधिक जागरूक हो जाना| अपनी बारी आने पर वे पूरा हिसाब लेने को आतुर हो रहे हैं | वायरल वीडियो में ये सब देखने को मिल रहा है | यह वीडियो बागपत के डालमपुर गाँव का बताया जा रहा है | जहां से भाजपा से केंद्रीय मंत्री सत्यपाल और रालोद से मथुरा से सांसद रहे जयंत चौधरी का आमना सामना है | दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है| किंतु वहां के मतदाताओं के एक वर्ग में सत्तारूढ़ पार्टी के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है | इस बात का यह वीडियो गवाह बन रहा है |

लोगों का आरोप है कि सत्ता पार्टी ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं कराया है| बेरोजगारी की दर बढ़ी है | आम आदमी त्रस्त हुआ है | बीते दिन जब गाँव में मंत्री का काफिला चुनाव प्रचार को पहुंचा तो लोगों ने खासा विरोध जताया | वीडियो में मुर्दाबाद के एक ओर नारे गुजरते काफिले के सामने ही लगाए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर जयंत चौधरी जिन्दावाद के नारों की गूँज भी सुनी जा सकती है | बताया तो यह भी जा रहा है कि विरोध देखकर भाजपा वालों को गाँव से उल्टे पांव लौटना पड़ा ‘|
रोहटा के डालमपुर का मामला बताया गया है |






