-एक एक बीघा में निकल रहा 150 कुंतल से ज्यादा आलू
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | रेट जो भी हों किंतु आलू की बंपर पैदावार देख किसानों के चेहरे खिल उठे हैं | एक एक बीघा में 150 कुंतल से ज्यादा आलू यहां पैदा हुया है |
इस बार भले ही आलू को कम रकवे में बोया गया था किन्तु हाइब्रिड किस्म ने खेतों में बंपर आलू पैदा कर दिया है | इससे कम रकवा होने के बाद भी आलू की कमी महसूस नहीं हो रही है | हालाँकि अभी आलू मंडी में 3 से 4 रुपए प्रति किलो में जा रहा है | लेकिन किसान को उम्मीद है कि आलू का रेट निश्चितरूप से बढ़ेगा| तर्क यह भी दिया जा रहा है कि चुनाव बाद महंगाई बढ़ेगी, उस समय वे अपना आलू सेल करेंगे | इसी उम्मीद में बहरहाल अधिकांश किसानों ने आलू को कोल्ड स्टोरों में जमा करा दिया है |







