-फर्जी तरीके से स्कॉलरशिप हड़पने का मामला
भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा। फरह क्षेत्र में संचालित एक आईटीआई कॉलेज प्रबंधक द्वारा छात्रों की फर्जी तरीके से छात्रवृत्ति हड़पने और बिना एडमिट कार्ड के फर्जी परीक्षा कराने का मामला प्रकाश में आया है। उसके बाद प्रबंधक व कुछ अन्य लोगों द्वारा फर्जीवाड़े की शिकायत करने वाले शिकायतकर्ता छात्र को धमकी दी जा रही थी। गत दिवस एसएसपी मथुरा के आदेश पर फरह थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। फरह क्षेत्र में किरारई (ओल ) के समीप संचालित पीडी आईटीआई कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ कॉलेज के पूर्व कर्मचारी रवि गौतम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार ओल के समीप किराराई मोड़ पर संचालित पीडी आईटीआई कॉलेज संचालक द्वारा एक ही बिल्डिंग में पीडी आईटीआई और विमला आईटीआई की मान्यताएं ले रखी हैं। कॉलेज प्रबंधक द्वारा राजकीय आईटीआई कॉलेजों से डाटा चुराकर छात्रों को एसएमएस भेजे गए और अपने कॉलेज में कम फीस बताकर 250 छात्रों का एडिशन लेकर उनसे 15000 से 16500 रुपये फीस वसूल ली लेकिन मात्र 84 छात्र ही पीडी आईटीआई में रजिस्टर्ड किए गए। तहरीर में लिखा है कि परीक्षा समय पर छात्रों से 7000 रुपये नकल कराने के नाम पर भी वसूल किए गए






