हरेकृष्ण गोयल,
2 अप्रैल को मथुरा में धूम धाम से मनायाजाएगा
मांट। अग्रोहा विकास ट्रस्ट मथुरा के 25 वर्ष पूरे होने पर 2 अप्रैल को मथुरा के अग्र वाटिका में रजत जयंती महोत्सव मनाया जाएगा।
महोत्सव में स्वजातीय बंधुओं को आमंत्रित करने के लिए ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा मांट क्षेत्र में जन सम्पर्क किया गया।

ट्रस्ट के अध्य्क्ष सुरेश चंद्र कागजी ने बताया कि कार्यक्रम में अग्रोहा विकास ट्रस्ट बोर्ड अग्रोहा धाम के अध्यक्ष नन्द किशोर गोइन्का, व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग,पूर्व विधायक विवेक बंसल,सतीश चंद्र अग्रवाल वृजबासी मिठाई वाले,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल,कन्हिया लाल अग्रवाल,व प्रवीण बंसल सीए, समेत समाज की कई विभूतियां मौजूद रहेंगीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगें।
बाँके बिहारी अग्रवाल,सुरेश चंद्र कागजी,महेश गोयल,बालकिशन आढ़तिया,जुगल किशोर कागजी,राजेश अग्रवाल प्रेस वाले,यशोदा अग्रवाल,लक्ष्मी गुप्ता,कल्पना आढ़तिया, महिमा अग्रवाल आदि ने स्वजातीय वन्धुओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।






