मथुरा। सिनेतारिका हेमामालिनी के नामांकन के अवसर पर आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष खासकर सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। लोगोें से नारे लगवाए मोदी है तो मुमकिन है, एयर स्ट्राइक की शौर्य गाथा सुनाई, आंतकियों को लेकर कांग्रेस के रवैये को उजागर किया।

सीएम सेठ बीएन पोद्दार इंटर काॅलेज में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के पीएम को किसान, गरीब, मजबूर, युवाओं की चिंता है। आतंकवाद पर हमारी जीरो टाॅलरेंस की नीति है। उरी, पुलवामा में जवानों पर हमले हुए तो हमने सर्जीकल स्ट्राइक करके आतंकियों का सफाया किया। मोदी है तो ये मुमकिन है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो एक तबाही है, आतंकियों को बिरयानी खिलाती है, आतंकियों को मारो तो सवाल खड़े करती है। सपा आतंकियों से मुकदमें वापस लेती है, भाजपा आतंकियों को गोली मारती है। उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर हमला बोला। बसपा ने 21 चीनी मिलों को बेच दिया लेकिन हम इन मिलों को चालू करवाएंगे। पीएम मोदी देश की रक्षा कर रहे है, लूट खसोद बंद हुई, चौकीदार चौकन्ना है इसीलिए सब चोर एकजुट हो रहे है। जो सपा, बसपा और रालोद एक दूसरे का चेहरा देखना नहीं चाहते वो आज साथ मिलने की बात कर रहे है। इसकी वजह चोर का सशंकित होना है। सपा की सरकार में मुजफ्फर नगर में निर्दोष लोग मारे जा रहे थे उस समय जाट नेता, रालोद मौन क्यों था। उन्होंने कहा सांसद हेमामालिनी लोगों के बीच रहती है, पांच साल के कार्यकाल में 250 बार वो जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का निराकरण कराती है।






