हरेकृष्ण गोयल,
टोल चुकाने के लिए लगी वाहनों की कतार
मांट। होली की पांच दिनों की छुट्टी बिता कर दिल्ली राजधानी क्षेत्र लौट रहे नॉकरी पेशा लोगों की भारी भीड़ के चलते रविवार को दोपहर बाद जाम के हालात पैदा हो गये, वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
होली का त्यौहार मनाने के लिए अपने घरों पर आए लोगों ने रविवार को दिल्ली की ओर लौटना शुरू किया क्यों कि ज्यादातर लोगों को सोमवार से अपनी ड्यूटी संभालनी है।जिसके चलते दोपहर बाद अचानक वाहनों की संख्या बढ़ने लगी,जिसके चलते जाम जैसे हालात बनने लगे।आगरा से नोएडा की ओर की लेन में देर शाम तक करीब एक किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हुई थीं,हांलांकि टोल चुकाने के लिए आधा दर्जन से अधिक बूथ बने हुए हैं,पर फिर भी वाहन चालकों को टोल चुकाने के लिए काफी देर लाइन में लगे रहना पड़ा।

घिटोरनी दिल्ली जा रही गरिमा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें आधा घण्टे लाइन में लगे रहने के बाद टोल चुकाने की बारी आई है,उनका कहना था कि टोल प्रबन्धन को आज अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए थी।
कानपुर से चल कर दिल्ली जा रहे शशांक यादव ने बताया कि उनके साथ मरीज है फिर भी उन्हें जाम में फंसे 20 मिनट से ज्यादा का समय हो गया है।
वृंदावन से नोएडा जा रहे एक निजी कम्पनी के कर्मचारी ने बताया कि आधा घंटे में उनकी कार मात्र 500 मीटर का सफर तय कर पाई है।
दिल्ली में चायोज कम्पनी के अधिकारी राया निवासी चन्द्रकांत अग्रवाल ने कहा कि टोल इतना महंगा है फिर भी इतना इंतजार ठीक नहीं है,व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए
टोल ऑपरेशन मैनेजर श्री रिजवी ने बताया कि जाम की स्थिति बिल्कुल नहीं है रविवार को अक्सर इतने वाहन गुजरते हैं।वहीं टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने बताया कि होली के त्यौहार के चलते वाहन बढ़े हैं,उन्होंने एहितयात के तौर पर पुलिस कर्मी तैनात किए हुए हैं।






