MATHURA-राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का रंगारंग कार्यक्रमों के मध्य मना होली मिलन समारोह,देखे वीडीयो

मथुरा।देवेन्द्र गोस्वामी

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा के तत्वावधान में शनिवार को ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कालेज में रंगारंग कार्यक्रम के मध्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।सभी ने एकदूसरे को गुलाल लगाया और गले लगकर होली की बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीमती रश्मि शर्मा द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।तत्पश्चात शिक्षक एवं कवि अमित अदभुत ने कविता पाठ कर सभी को ताली बजाने को मजबूर कर दिया। ब्रज के प्रसिद्ध कवि और शिक्षक गया प्रसाद ने होली पर गायन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। जिला विद्यालय निरीक्षक कृष्ण पाल सिंह ने रसिया गायन कर सभी की तालियां बटोरी।श्रीमती अनुराधा शर्मा ने मेरो खो गयो बाजू बंध और अन्य गीतों पर सभी शिक्षकों को झूमने को मजबूर कर दिया l श्रीमती रश्मि शर्मा के गीत मेरी चुनरी पै पड़ गयो दाग ऐसो चटक रंग डारो री पर सभी झूमने लगे। श्रीमती मधु सिंह, श्रीमती हेमलता आदि ने रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी को मन्त्र मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्ण पाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी को होली की शुभकामनाएँ देत्ते कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा द्वारा सराहनीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा कमल कौशिक प्रादेशिक संयुक्त महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र संगठन द्वारा किए जा रहे शिक्षक हित के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए होली की शुभकामनाएँ दी l


कार्यक्रम की अध्यक्षता डा विनोद बनर्जी संरक्षक एवं संस्थापक सदस्य राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उoप्रo ने की, संचालन मुकेश शर्मा जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मथुरा एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अंजना शर्मा ने किया l
इस अवसर पर हेमराज सिंह, डा जगदीश पाठक, श्रीमती ऊषा पचौरी, हरीओम गुप्ता, डा रश्मि प्रधानाचार्य ब्लैक स्टोन गर्ल्स इंटर कालेज, डा रवि कांत शर्मा, डा भोले सिंह डीन, सचदेवा इंजीनियरिंग कालेज मथुरा, डा भगत सिंह, छीतर सिंह, डा संदेश कुमार, जोगेन्द्र सिंह, राकेश माहेश्वरी,ज्ञानेश शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, वीरेन्द्र कुमार, अशोक शर्मा, गोवर्धन दास गुप्ता, गोविंद सिंह, अखिलेश यादव, उपेंद्र त्रिपाठी, डा देव प्रकाश शर्मा, रूबी शाक्य, अशोक लवानियां भानु प्रताप सिंह,इंद्र पाल सिंह, श्रीकांत वर्मा, गोपाल सिंह, कैलाश कौशिक, हरीश शर्मा, अशोक परिहार, लोकेन्द्र मिश्रा, विजय कुमार, थान सिंह कुंतल, प्रदीप कौशिक, राजेश पाठक आदि शिक्षक – शिक्षिकाएँ भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*