– कांग्रेस से सपना या डॉ अनिल का खड़ा होना बड़ा सकता है मुश्किलें
देवेन्द्र गोस्वामी,भरत लाल गोयल, पीडि़यू समाचार

मथुरा | गठबंधन की नौका में बेठे रालोद के लिए मथुरा सीट अभी से काँटों का ताज बनती जा रही है | क्यूंकि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में मथुरा से प्रसिद्ध डांसर सपना चौधरी के नाम की चर्चा चली है, तब से रालोद के माथे पर टेंशन के बादल छाने लगे हैं |आग में घी का काम पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की घटना ने कर दिया है | इस्से मथुरा की सियासत में गर्माहट आ गयी है | लोगों में चर्चा है कि मथुरा से डॉ अनिल चौधरी भी कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार हो सकते हैं | हालाँकि अभी तक डांसर सपना चौधरी के उम्मीदवार होने की अटकलें चल रही हैं, लेकिन डॉ अनिल की एंट्री ने कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर ट्विस्ट पैदा कर दिया है | वहीँ रालोद खेमे में डॉ अनिल चौधरी के जाने से चर्चाओं का माहौल है | अनिल की दावेदारी को लेकर बेचैनी है | यदि अनिल चौधरी कांग्रेस से चुनाव लड़ते हैं तो रालोद के लिए मुश्किल हो सकती है |






