MATHURA-सुरक्षा बलों के साथ फ्लैग मार्च कर शांति का संदेश दिया

परीक्षित कौशिक

– गोवर्धन कस्बा में शांति पूर्ण चुनावों को लेकर सुरक्षा बल फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते प्रशासन पुलिस के अधिकारी

मथुरा/गोवर्धन:- शनिवार को गोवर्धन में शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षाबल फोर्स के साथ प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने फ्लैग मार्च किया। एसडीएम गोवर्धन नागेन्द्र सिंह के निर्देशन में फ्लैग मार्च सौंख अड्डा से लेकर दानघाटी मंदिर, डीग अड्डा, जमुनावता और आन्यौर परिक्रमा मार्ग में किया गया। चुनावों के मद्देनजर लोगों को किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर करवाई के लिए भी सचेत किया गया। एसडीएम नागेन्द्र सिंह ने बताया कि चुनाव में सभी शांतिपूर्ण तरीके से भाग लें। सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर सीओ कैलाश चंद पांडेय, थाना प्रभारी गोवर्धन राजेश पांडेय, रोहित कुमार, इन्द्रजीत सिंह आदि थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*