MANT-एक्सप्रेस वे पर भिड़ीं दो कार,महिला की मौत एक दर्जन घायल

हरेकृष्ण गोयल


मांट। यमुना एक्सप्रेस वे पर दो कारों की भिड़ंत में फिरोजाबाद निवासी महिला की मौत हो गयी,जब कि एक दर्जन लोग घायल हो गए। थाना जमुना पार इलाके के माइल स्टोन 105 के समीप शनिवार की सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रही दो कारें आपस में टकरा गईं।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में बैठी सवारियां बुरी तरह फंस गई,मौके पर पहुंची 1877 व टोल चौकी प्रभारी शिववीर सिंह ने जेपी ग्रुप के राहत बचाव की मदद से घायलों को गाड़ियों से निकाल कर विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया। परन्तु 50 वर्षीया मुन्नीदेवी पत्नी राजवीर निवासी ओमनगर,करन मोहल्ला फीरोजाबाद की मौत हो गयी। जबकि विशाल पाठक,तेजवीर व नबाब सिंह निवासी टूंडला,अजय निवासी फिरोजाबाद, देवेंद्र निवासी नया बॉस थाना सकरौली एटा,जुगेंद्र गिरी निवासी गंगा विहार दिल्ली,सुरेश निवासी गौरेला एटा,सुरेश निवासी धानोली आगरा,हरिशंकर निवासी गांगोली हाथरस घायल हो गए।

एम्बुलेंस का काम करती है पीआरवी
एक्सप्रेस वे पर कोई भी हादसा होने पर ज्यादातर मामलों होता यह है कि एम्बुलेंस से पहले पीआरवी मौके पर पहुंचती है, पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मी एम्बुलेंस का इंतजार नहीं करते और जितने घायल उनकी गाड़ी में आ सकते हैं, तुरन्त हॉस्पिटल लेकर दौड़ पड़ती है।शनिवार के हादसे में भी पीआरवी चार घायलों को अस्पताल ले गयी।कई बार तो पीआरवी शव भी गाड़ी में लेकर दौड़ पड़ती है।पीआरवी पर तैनात कुलदीप यादव व अरविंद ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल यह रहता है कि घायल को पहले इलाज मिल सके

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*